फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Five people got burnt due to high tension line

Hathras News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पांच लोग झुलसे, एक ही हुई मौत, दो गंभीर कर्मचारी रेफर

Sun, 04 Aug 2024 06:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 04 Aug 2024 06:39 PM IST
सार

पेट्रोल पर तैनात कर्मचारी लोहे की सीढ़ी से कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे की सीढ़ी का पास से गुज रही हाईटेंशन लाइन से संपर्क हो गया। इससे पूरी सीढ़ी में करंट उतर आया।

विज्ञापन
Five people got burnt due to high tension line
विद्युत करंट से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड हतीसा के निकट 4 अगस्त की दोपहर एक पेट्रोल पंप पर काम कर रहे पांच कर्मचारी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गए। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। झुलसे हुए पांचों कर्मचारियों को इलाज के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। दो कर्मचारियों की प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

मथुरा रोड स्थित मां रामबती ऑटो मोबाइल्स पर विद्युत करंट से युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल में परिजनों से जानकारी करते एएसपी,सीओ व एसडीएम
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षे के मथुरा रोड हतीसा के निकट मां रामवती ऑटो मोबाइल्स पेट्रोल पंप है। बताया जाता है कि यह पेट्रोल पंप पूर्व ऊर्जा मंत्री राम उपाध्याय के भाई का है। 4 अगस्त की दोपहर को पेट्रोल पर तैनात कर्मचारी लोहे की सीढ़ी से कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे की सीढ़ी का पास से गुज रही हाईटेंशन लाइन से संपर्क हो गया। इससे पूरी सीढ़ी में करंट उतर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट की चपेट में आने से कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला नंदू निवासी गिरीश (35) पुत्र हरीओम शर्मा, विष्णु (21) पुत्र राजेंद्र, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला सिंघी निवासी आशिक (30) पुत्र महेंद्र, पंप मैनेजर राजेश गौतम पुत्र नेकराम निवासी चंदवारा सहपऊ  व कोमल सिंह पुत्र बनी सिंह निवासी गांव भगतुआ थाना मुरसान झुलस गए। आनन-फानन साथी कर्मचारी सभी को इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

मथुरा रोड स्थित मां रामबती ऑटो मोबाइल्स पर विद्युत करंट से   युवक  की मौत के बाद  जिला अस्पताल में विलाप करते परिजन
वहां चिकित्सक ने सेल्समैन गिरीश को मृतक घोषित कर दिया, जबकि विष्णु और आशिक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मामूली रूप से झुलसे राजेश गौतम और कोमल सिंह को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक पेट्रोल पर पंप कर्मचारी लोहे की सीढ़ी को हटा रहे थे। तभी उसमें करंट उतर आया। जिससे तीन लोग झुलस गए। तीनों को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। दो लोगों को बागला जिला अस्पताल से रेफर किया गया है।-नीरज शर्मा, एसडीएम सदर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed