फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Five more women cut off hair

पांच और महिलाओं की चोटी कटी

Sat, 05 Aug 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sat, 05 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Five more women cut off hair
चाोटी - फोटो : Amar Ujala
चोटी कटने के मामले थमने की जगह तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को भी जिलेभर में चार महिलाओं ने चोटी कटने की बात कहकर एक बार फिर पुलिस अधिकारियों के लिए मुश्किलें पैदा कर दीं। हालांकि पुलिस इन सभी मामलों को महज अफवाह या शरारत मान रही है।  
विज्ञापन


शनिवार को शहर के मोहल्ला श्रीनगर में पीपल चौक के पास रहने वाली मीरा देवी नाम की महिला जब नींद से जागीं तो उन्हें अपनी चोटी कटी हुई मिली। मीरा देवी ने बताया कि रात को सोते हुए उन्हें चोटी कटने के बारे में जरा भी पता नहीं चला। मीरा ने कटी हुई चोटी घर के बाहर कूड़े के ढेर पर फेंक दी थी, लेकिन लोगों को पता लगने पर वह इस चोटी को उठा लाए और काफी देर तक इलाके में चोटी कटने को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं होती रहीं।  
विज्ञापन


वहीं सहपऊ क्षेत्र के गांव गढ़ी रुस्तम निवासी श्यामवीर की पत्नी मज्जा देवी के मुताबिक शनिवार दोपहर जब वह अपने घर के बाहर बैठी हुई थीं तभी उनकी चोटी कटकर उनके सामने गिर पड़ी। अचानक चोटी कटकर गिरने से महिला बेहोश हो गई। महिला के बेहोश हो जाने पर उसके घरमें चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले   तो उसे गांव में ही होश में लाने का प्रयत्न किया गया और जब वह होश में नहीं आई तो महिला  को बागला हॉस्पीटल में ले जाया गया। मज्जा देवी की चोटी कटने की बात सुनकर क्षेत्र के गांव  बाबली में विनीता पुत्री बंटू बेहोश हो गई। उसे भी निजी अस्पताल  में भर्ती कराया गया। सादाबाद क्षेत्र के गांव गहचौली में राजन सिंहकी 17 वर्षीय बेटी बृजेश कुमारी की चोटी रात को सोने के दौरान किसी तरह कट गई। सुबह जब बृजेश कुमारी जागीं तो उन्हें कटी हुई चोटी बिस्तर के पास मिली। चोटी कटने की बात सुनकर राजन सिंह के घर ग्रामीणों का तांता  लगा रहा।  

चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा में पप्पू की 16 वर्षीय बेटी रज्जो ने अचानक चोटी कटने की बात कहकर खलबली मचा दी। रज्जो के मुताबिक शनिवार को खाना बनाते समय अचानक उसके सिर में तेज दर्द शुरू हो गया। बेहोशी छाने लगी। वह बेहोश हो गई। इसी दौरान उसकी चोटी कट गई। परिजनों ने रज्जो को पहले गांव के एक झोलाछाप चिकित्सक को दिखाया। इसके बाद उसे उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया।   


उधर, हसायन क्षेत्र के गांव  सूआ मोहनपुर में भी पान देवी पत्नी गीतम सिंह ने रहस्मय ढंग सेचोटी कट जाने की शिकायत की। उनके पति का कहना है कि   वह और उनकी पत्नी पास ही सोए थे। तभी एक चिड़िया उनकी पत्नी के पास आकर बैठी और उसके बाद उड़ गई। यह चिड़िया उनकी पत्नी की चोटी काट ले गई, जिसके बाद उनकी पत्नी बेहोश हो गई। उसे बमुश्किल होश में लाया गया। यह मामला गांव में चर्चा का विषय  बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed