{"_id":"67e5b2ad5b3af6ca8105141c","slug":"five-kilograms-of-silver-looted-from-two-traders-in-saadabad-hathras-news-c-2-1-ali1027-639848-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सादाबाद में दो कारोबारियों से पांच किलो चांदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सादाबाद में दो कारोबारियों से पांच किलो चांदी लूटी
Fri, 28 Mar 2025 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव कंजौली के निकट बृहस्पतिवार की रात करीब पौने 11 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर दो चांदी कारोबारियों से पांच किलो चांदी से भरा थैला लूट लिया और फरार हो गए। इस चांदी की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
मौके पर एएसपी और सीओ पुलिस बल के साथ पहुंच गए। गांव नीति निवास निवासी ईश्वरी प्रसाद और राकेश कुमार चांदी का कारोबार करते हैं। दोनों बाइक से देर रात आगरा से अपने गांव लौट रहे थे। उनके पास एक थैले में करीब पांच किलो चांदी थी।
जैसे ही वह मई-खंदौली मार्ग पर गांव कंजौली के निकट पहुंचे, तभी पीछे से एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने तमंचे दिखाकर इनकी बाइक रुकवा ली और चांदी से भरा थैला छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
बदमाशों के जाने के बाद दोनों व्यापारियों ने शोर मचाया तो मौके पर काफी लोग जमा हो गए। सूचना कोतवाली पुलिस को भी दी गई। मौके पर तत्काल कोतवाली निरीक्षक पुलिस बल के साथ पहुंच गए। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर और उनके बाद अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार भी पहुंच गए। अधिकारियों ने पीड़ित कारोबारियों से घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी कराई, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने बताया कि मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक इस संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली थी।