{"_id":"5e1b69ff8ebc3e87df029a44","slug":"five-injured-in-road-accident-sadabad-news-ali223876393","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद क्षेत्र में कई अन्य जगहों पर भी सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इन सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। इन सभी का उपचार सादाबाद सीएचसी पर किया गया। मौके पर घायलों के परिजन भी पहुंच गए।
गांव लोकेरा निवासी कारे सिंह पुत्र भगवान सिंह जब कहीं जा रहे थे तो उनकी बाइक फिसल गई, जिससे वह घायल हो गए। घायल को सीएचसी सादाबाद में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। कुरसंडा मोड़ के निकट एक बाइक बस से टकरा गई, जिससे ज्ञानेंद्र पुत्र लाल सिंह निवासी जगजीवन नगर टेढी बगिया आगरा घायल हो गए। उपचार सादाबाद सीएचसी पर किया गया। गांव खोंडा निवासी सुखवीर सिंह पुत्र निरंजन सिंह जब अपनी कार से कहीं जा रहे थे तो ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार में बैठे सुखवीर स्टेयरिंग लगने से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें सादाबाद सीएचसी पर लाया गया। गांव अमरपुर मुरसान निवासी धर्मवीर सिंह पुत्र कारे सिंह शनिवार को मुरसान रोड पर बाइक फिसलने की वजह से घायल हो गए। वाला का नगला बल्देव मथुरा निवासी मानवेंद्र पुत्र रीतिराम भी कजरौठी के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। इन सभी घायलों का उपचार सादाबाद सीएचसी पर किया गया।