फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Five Injured in Auto-Loader Collision

Hathras News: ऑटो-लोडर की टक्कर में पांच लोग घायल

Fri, 20 Mar 2026 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 20 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Five Injured in Auto-Loader Collision
हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद - फोटो : Samvad
सासनी-इगलास रोड पर बृहस्पतिवार को पानी की टंकी के निकट ऑटो एवं लोडर वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से दो छात्राओं की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज एवं दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन




पुलिस ने लोडर को चालक सहित कब्जे में ले लिया है। ऑटो चालक कस्बा से करीब छह सवारियां लेकर इगलास की तरफ जा रहा था, जैसे ही वह इगलास रोड पर पानी की टंकी के निकट पहुंचा, तभी इगलास की तरफ से आ रहे लोडर से उसकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन




मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 11 वर्षीय राहत निवासी मुकुंद खेड़ा, 19 वर्षीय रिया पाठक पुत्री रवि पाठक निवासी छौड़ा, 19 वर्षीय पिंकी निवासी बसगोई, 20 वर्षीय तुलसी पुत्री केदारीलाल निवासी नगला गढ़ू, 43 वर्षीय सोनम पत्नी रवि निवासी छौंड़ा गंभीर रूप से घायल हो गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed