{"_id":"5ec2d2da8ebc3e85b54f7bf0","slug":"five-injured-in-accident-hathras-news-ali233989077","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदपा के निकट हाईवे पर टेंपो पलटा, पांच लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदपा के निकट हाईवे पर टेंपो पलटा, पांच लोग जख्मी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जैसे-तैसे वाहनों की व्यवस्था कर अपने घरों पर जा रहे प्रवासियों को सड़क हादसों के चलते और ज्यादा मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को गुडगांव से बिहार जा रहे कुछ लोग इसी तरह एक सड़क हादसे में घायल हो गए। एक ही परिवार के यह लोग जैसे-तैसे इंतजाम कर टेंपो से छपरा ( बिहार) जा रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बिहार के छपरा जिले के हनुमानपुर रसूलपुर निवासी सलेंद्र हरियाणा के गुड़गांव में सब्जी का काम करता है। लॉकडाउन के कारण दो महीने से काम चौपट पड़ा है। ऐसे में खर्च के लाले पड़े हुए हैं। इसके चलते सलेंद्र अपने परिवार को टेंपो में बैठाकर छपरा (बिहार) के लिए निकल पड़ा। उसने इसके लिए गूगल मेप की भी मदद ली। अलीगढ़ से आगरा और फिर कानपुर की तरफ इन लोगों को जाना था, लेकिन जैसे ही इनका टेंपो कोतवाली चंदपा के निकट पहुंचा तो अचानक असंतुलित होकर पलट गया। उसमें सवार नीरु देवी पत्नी सतेंद्र, अंजली पुत्री सलेंद्र, आलोक व अमन पुत्रगण सलेंद्र व मां उर्मिला देवी घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इनका उपचार कराया।