{"_id":"6aa1c5a349920f083b082db0","slug":"five-days-left-until-the-fair-begins-shops-are-starting-to-be-set-up-hathras-news-c-56-1-hts1003-153929-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मेला शुरू होने में पांच दिन बाकी, सजने लगीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मेला शुरू होने में पांच दिन बाकी, सजने लगीं दुकानें
Thu, 10 Sep 2026 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
मेला श्रीदाऊजी महाराज परिसर में तैयार होते शिविर। संवाद
- फोटो : Samvad
प्रांतीय लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के शुभारंभ में अब मात्र पांच दिन रह गए हैं। 15 सितंबर से शुरू होने जा रहे इस मेले के लिए जिला प्रशासन और आयोजन समिति द्वारा तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। मेला परिसर में दुकानों के बनने का सिलसिला शुरू हो गया है तो वहीं दंगल व अन्य आयोजनों के लिए मंच तैयार हो रहे हैं।
मेले के प्रमुख आकर्षण कुश्ती दंगल के लिए मंच बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है। कुश्ती के शौकीनों और दूर-दराज से आने वाले कुश्ती प्रेमियों को धूप या बारिश से बचाने के लिए दंगल स्थल की ओर 40 फीट अतिरिक्त टिन शेड बढ़ाए जाने का काम भी अब अपने अंतिम चरण में है।
महिला बाजार में व्यापारियों और दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें लगानी शुरू कर दी हैं। यहां कॉस्मेटिक्स, कटलरी, पारंपरिक परिधानों और घरेलू सामानों की दुकानें सजाई जानी हैं। इसके अलावा झूलों और चरख का सामान आना भी शुरू हो चुका है, जिन्हें स्थापित करने का काम जल्द ही गति पकड़ेगा।
विज्ञापन
वॉल पेंटिंग से सज रहीं दीवारें
किला परिसर और मुख्य मंदिर क्षेत्र के अलावा मेला परिसर की दीवारों, द्वारों और प्रशासनिक भवनों पर रंगाई-पुताई व वॉल पेंटिंग का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। पालिका व प्रशासन का अमला सफाई और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने में दिन-रात जुटा हुआ है।
कोतवाली बनी, पुलिस बल तैनात
मेला परिसर में ही अस्थायी कोतवाली स्थापित कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मेला कोतवाली का प्रभार निरीक्षक मणीकांत शर्मा को सौंपा गया है। एसपी ने उन्हें समय से कार्यभार ग्रहण कर मेला क्षेत्र का भ्रमण करने और पुलिस बल की ड्यूटी लगवाने के निर्देश दिए हैं। उनके साथ सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए तीन अन्य निरीक्षक और पांच सिपाहियों की भी तैनाती की गई है। इसके अलावा बाहर के जिलों और थानों से आने वाले अतिरिक्त पुलिस बल को भी मेला क्षेत्र की सुरक्षा में लगाया गया है।