फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Five crore rupees will change the face of the city's small roads

Hathras News: पांच करोड़ से शहर की छोटी सड़कों की बदलेगी सूरत

Thu, 09 Oct 2025 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 09 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Five crore rupees will change the face of the city's small roads
शहर की छोटी-छोटी गलियों और आंतरिक सड़कों के कायाकल्प के लिए शासन की ओर से करीब पांच करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। यह धनराशि अनटाइड ग्रांट के अंतर्गत स्वीकृत प्रस्तावों पर जारी की गई है। इस राशि से नगर की 52 छोटी सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन


इन प्रस्तावों के अनुसार वार्ड नंबर एक से लेकर 17 तक के क्षेत्रों में सड़कें बनाई जाएंगी। इनमें कई वर्षों से जर्जर और टूटी सड़कों को दोबारा बनाने की बात कही गई है। बारिश के दिनों में गलियों में जलभराव और सड़कों गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब इन गलियों की सड़कें बनने से स्थानीय नागरिकों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि निर्माण कार्यों के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। टेंडर फाइनल होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। अगले कुछ महीनों में शहर की छोटी-छोटी सड़कों की सूरत पूरी तरह बदल जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed