{"_id":"665bb8801ead975f6c04bca5","slug":"five-bodies-including-an-innocent-child-reached-majhola-village-of-hathras-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Bus Accident: मासूम समेत पांच शव पहुंचे हाथरस के गांव मझोला, सूर्योदय से पूर्व ही कर दिया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Bus Accident: मासूम समेत पांच शव पहुंचे हाथरस के गांव मझोला, सूर्योदय से पूर्व ही कर दिया अंतिम संस्कार
Sun, 02 Jun 2024 05:40 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:40 AM IST
सार
देर रात करीब 3:45 बजे सूर्योदय से पहले हाथरस के गांव मझोला में मासूम सहित पांच लोगों के शव पहुंचे । शवों के पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया, चारों ओर चीत्कार शुरू हो गई। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव की महिलाएं भी गांव के शमशान स्थल पर पहुंच गई ।
विज्ञापन
मझोला गांव में एक साथ चार शवों का अंतिम संस्कार
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
जम्मू के अखनूर में हुए बस हादसे में हाथरस के 10 लोगों की मौत हुई थी। उनमें से एक मासूम समेत पांच शव 2 जून की तड़के सुबह 3:45 बजे गांव मझोला पहुंचे। ग्रामीणों ने सूर्योदय का बिना इंतजार किए सुबह पांच बजे से पहले ही सभी शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
देर रात करीब 3:45 बजे सूर्योदय से पहले हाथरस के गांव मझोला में मासूम सहित पांच लोगों के शव पहुंचे । शवों के पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया, चारों ओर चीत्कार शुरू हो गई। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव की महिलाएं भी गांव के शमशान स्थल पर पहुंच गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शवों को घरों में नहीं पहुंचाया। ग्रामीणों ने गमगीन हालात को देखते हुए चार शवों का अंतिम संस्कार व मासूम को दफनाने की प्रक्रिया को सुबह 5:00 बजे से पूर्व ही पूर्ण करा दी। बस हादसे में मृतकों के शव आने से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं नगला उदय सिंह में 2 जून की सुबह एक मासूम और चार शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया
ये है मृतकों की सूची
रनवीर सिंह पुत्र गिर्राज सिंह - मझोला
रेनू पत्नी योगवीर सिंह - मझोला
धर्मवती पत्नी राधेश्याम - नगला उदय सिंह
प्राची पुत्री जितेंद्र - मझोला
जयप्रकाश पुत्र भूरी सिंह - मझोला
ऋषिपाल पुत्र मान सिंह - नगला उदय सिंह
वीरपाल पुत्र प्रभु सिंह - नगला उदय सिंह
राहुल पुत्र लटूरी सिंह - मझोला
यश पुत्र विजय सिंह - नगला उदय सिंह
रज्जो देवी पत्नी राजकुमार - नगला उदय सिंह
देरी से रवाना हुई ट्रेन, 10 घंटे अतिरिक्त इंतजार
जम्मू हादसे में मरने वालों के परिजनों और ग्रामीणों को शवों के इंतजार में एक-एक पल भारी पड़ रहा है। शवों को लेकर आने वाली झेलम एक्सप्रेस करीब 10 घंटे की देरी से जम्मू से चली। यह ट्रेन रात 11.40 बजे जम्मू से रवाना होती है और मथुरा जंक्शन स्टेशन पर अगले दिन दोपहर 1.20 बजे पहुंचती है। 31 मई की रात को यह ट्रेन करीब 10 घंटे देरी से सुबह 9 बजकर 13 मिनट पर जम्मू से चली। इस कारण शवों के यहां पहुंचने के लिए दोनों गांवों के लोगों को 10 घंटे तक अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा।