{"_id":"670024550f857842660043ce","slug":"fisheries-department-minister-sanjay-nishad-said-in-hathras-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीब-ओ-गरीब बयान: मत्स्य पालन विभाग मंत्री निषाद बोले, हमारी टोपी लगा लो तो डीएम-एसपी भी सेल्यूट करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीब-ओ-गरीब बयान: मत्स्य पालन विभाग मंत्री निषाद बोले, हमारी टोपी लगा लो तो डीएम-एसपी भी सेल्यूट करेंगे
Fri, 04 Oct 2024 10:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 04 Oct 2024 10:52 PM IST
सार
मत्स्य पालन विभाग के मंत्री संजय निषाद ने कहा कि केवल जय निषाद राज का नारा लिखो, कोई पुलिस वाला तुम्हें रोक नहीं पाएगा।
विज्ञापन
मत्स्य पालन विभाग के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
हाथरस में प्रदेश के मत्स्य पालन विभाग के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने 4 अक्टूबर को यहां अजीब-ओ-गरीब बयान दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आज डरने की जरूरत नहीं हैं। अपनी गाड़ी पर जय निषादराज का लाल झंडा और सिर पर टोपी लगा लो तो डीएम-एसपी भी सेल्यूट के साथ नमस्कार करेंगे।
विज्ञापन
मत्स्य पालन विभाग के मंत्री संजय निषाद ने कहा कि केवल जय निषाद राज का नारा लिखो, कोई पुलिस वाला तुम्हें रोक नहीं पाएगा। वह यहां आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारा वोट कम नहीं है। बस एकजुट रहने की जरूरत है। बंटकर नहीं, सभी साथ रहो। उनके इस बयान को लेकर सियासी हलकों में चर्चाएं रहीं। सोशल मीडिया पर भी यह बयान प्रसारित होता रहा।
विज्ञापन