{"_id":"64107d20a4b5e64c5d045965","slug":"first-time-hathras-mahotsav-from-march-24-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पहली बार हाथरस महोत्सव 24 मार्च से, लगेंगी स्टॉल-प्रदर्शनी, होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पहली बार हाथरस महोत्सव 24 मार्च से, लगेंगी स्टॉल-प्रदर्शनी, होंगे कार्यक्रम
Tue, 14 Mar 2023 07:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 14 Mar 2023 07:26 PM IST
सार
हाथरस में पहली बार हाथरस महोत्सव लगेगा। 24 मार्च से 28 मार्च तक इसका आयोजन होगा। इसमें स्टॉल लगेंगी और प्रदर्शनी लगेगी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन
महोत्सव प्रतीकात्मक
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
हाथरस जिले में पहली बार हाथरस महोत्सव का आयोजन होगा। बागला कॉलेज के खेल मैदान में पांच दिवसीय महोत्सव की शुरुआत 24 मार्च से होगी। इसमें ब्रज की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
वहीं, विभिन्न विभागों के स्टॉल व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर पर्यटन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। इसके लिए 10 लाख रुपये का बजट दिया गया है। आयोजन को लेकर लोनिवि की ओर से लेआउट तैयार कर पर्यटन विभाग को दे दिया गया है।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग की ओर से टेंडर प्रकिया भी शुरू कर दी गई है। 28 मार्च तक चलने वाले इस आयोजन को लेकर सभी विभागों से संपर्क कर लिया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए 2000 लोगों की क्षमता का पंडाल बनाया जाएगा। कार्यक्रम के लिए कलाकारों से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन