फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   First he fought with his neighbors, then attempted suicide.

Hathras News: पहले पड़ोसियों से लड़ा, फिर की आत्महत्या की कोशिश

Thu, 04 Dec 2025 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 04 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
First he fought with his neighbors, then attempted suicide.
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पुरा में युवक ने बुधवार को पड़ोसियों से झगड़ा करने के बाद आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस के अनुसार युवक शराब के नशे में था। बीच-बचाव होने के बाद युवक ने घर अंदर फंदा लगा लिया था। परिजन व पुलिस युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




गांव गढ़ी बलना निवासी सोनू उर्फ विश्व प्रताप (35) का मंगलवार शाम करीब चार बजे पड़ोसियों से झगड़ा हो गया था। पड़ोसी अपने वाहन में खेतीबाड़ी का सामान लाद रहे थे। पुलिस व ग्रामीणों के अनुसार सोनू वाहन खड़ा करने पर इन लोगों से उलझ गया। यहां दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन

सोनू के परिजन व ग्रामीणों ने मिलकर बीच-बचाव कर मामला शांत करने का प्रयास किया। सोनू के शांत न होने पर परिजनों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। बताते हैं कि गुस्से में युवक ने पंखे पर फंदा डालकर लटकने का प्रयास किया। यह देख परिजनों ने दरवाजा खोला, तब तक वह फंदे पर लटक चुका था। परिजनों ने उसे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, झगड़े की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। परिवार वाले पुलिस के साथ सोनू को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक दिखने पर उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि नशे में झगड़े के बाद युवक के आत्मघाती कदम उठाने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed