{"_id":"6578b26bfd5e72fed8051054","slug":"firing-in-lakhan-kishan-guest-house-baratis-closed-and-beaten-hathras-news-c-56-1-hts1001-8480-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लखन किशन गेस्ट हाउस में फायरिंग, बरातियों को बंद करके पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लखन किशन गेस्ट हाउस में फायरिंग, बरातियों को बंद करके पीटा
Wed, 13 Dec 2023 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल युवक का अस्पताल में होता उपचार। संवाद
- फोटो : Samvad
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मेंडू रोड स्थित लखन किशन गेस्ट हाउस में सोमवार की रात को शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में मारपीट व फायरिंग हो गई। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। कुछ लोगों पर बरातियों को बंद करके पीटने का आरोप है। फायरिंग की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मेंडू रोड पर चतुर्भुज गुप्ता उर्फ चतुरा का लखन किशन नाम से गेस्ट हाउस है। सोमवार को कृष्ण कुमार पुत्र शंकर सिंह निवासी नगला बहादुर थाना सादाबाद के बेटे की शादी इस गेस्ट हाउस में थी। शादी समारोह में कुछ लोग डीजे पर नाच रहे थे। डीजे पर नाचने को लेकर वर पक्ष और वधु पक्ष में विवाद हो गया। इस दौरान जिले के चतुर्भुज गुप्ता उर्फ चतुरा के तीनों बेटे कुछ लोगों के साथ वहां आ गए। सभी ने बरातियों को पीटा और जान से मारने की नीयत से वहां फायरिंग कर दी। फायरिंग में कई लोग बाल-बाल बच गए। मौके पर अफरा-तफरा मच गई। इस दौरान गेस्ट हाउस का ताला लगाकर बरातियों को जमकर पीटा गया, जिसमें कई बराती घायल हो गए। इसके बाद बरातियों की बस में भी तोड़फोड़ की गई।
शादी समारोह के दौरान गेस्ट हाउस में फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस में खलबली मच गई। मौके पर काफी पुलिस बल पहुंच गया। गेस्ट हाउस का ताला खुलवाकर बरातियों को बचाया। पुलिस ने घायल बरातियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मामले में कृष्ण कुमार ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सोनू, लखन गुप्ता व कृष्णा पुत्रगण चतुर्भुज गुप्ता निवासी बिजली मिल थाना हाथरस गेट, गौरव पुत्र राजू निवासी साकेत कॉलोनी थाना हाथरस गेट सूरज पुत्र महावीर प्रसाद शर्मा निवासी बिजली मिल थाना हाथरस गेट बताए हैं।
विज्ञापन
शादी समारोह में नाचने को लेकर वर पक्ष और वधू पक्ष में विवाद हो गया था। गेस्ट हाउस के मालिक के बेटों ने लड़के वालों का पक्ष ले लिया। इस दौरान हुई मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। फायरिंग भी हुई है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- नरेश सिंह, अपराध निरीक्षक, थाना हाथरस जंक्शन