{"_id":"681eb0efd8a71063060bea12","slug":"firing-and-assault-on-a-youth-returning-from-gym-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: जिम से घर लौट रहे युवक पर कार सवारों ने किया हमला, पीटा, फायरिंग, मची अफरा-तफरी, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: जिम से घर लौट रहे युवक पर कार सवारों ने किया हमला, पीटा, फायरिंग, मची अफरा-तफरी, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 10 May 2025 07:20 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 10 May 2025 07:20 AM IST
सार
आरोप है कि कुछ कार सवार युवक आए। हमलावरों ने पहले गाली-गलौज की और मारपीट की। तमंचे से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आरोप है कि गोली अरुण के नजदीक होकर निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की लेबर कॉलोनी के निकट गांव रुहेरी निवासी व्यक्ति पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। युवक जिम से अपने घर जा रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
गांव रुहेरी निवासी अरुण राघव जिम में व्यायाम करने के बाद 8 मई की रात को अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहे थे। आरोप है कि लेबर काॅलोनी में कुछ कार सवार युवक आए। हमलावरों ने पहले अरुण के साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान तमंचे से अरुण को मारने की नीयत से फायर कर दिया। आरोप है कि गोली अरुण के नजदीक होकर निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए। फायरिंग से वहां अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
अरुण ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिवार के लोग भी थाना हाथरस गेट पहुंच गए। परिजनों ने पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस अब सीसीटीवी के अधार पर फायरिंग करने वालों को तलाश रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन