फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Firecracker warehouse seized for not showing license

Hathras News: लाइसेंस न दिखाने पर पटाखा गोदाम सीज

Sat, 11 Oct 2025 02:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Firecracker warehouse seized for not showing license
दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही पटाखों का बाजार सज गया है। प्रशासन ने आतिशबाजी गोदामों और दुकानों की जांच शुरु कर दी है। शुक्रवार को एसडीएम सदर ने एक गोदाम पर छापा मार कर उसको सील कर दिया। दुकानदार एक लाइसेंस पर दो गोदाम खोलकर दुकान चला रहा था।
विज्ञापन

एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह को शिकायत मिली थी कि खंडेलवाल नाम की एक फर्म बिना लाइसेंस के आतिशबाजी की दुकान और गोदाम खोलकर कारोबार कर रही है। इसी शिकायत पर एसडीएम ने प्रियांशु खंडेलवाल के बुर्जवाला कुआं और इगलास रोड स्थित गोदाम पर छापा मारा। एसडीएम का कहना है कि प्रियांशु खंडेलवाल के पास केवल एक लाइसेंस है। दूसरा कोई लाइसेंस वह नहीं दिखा सके। इसलिए उन्हें शनिवार तक का समय दिया है। अगर वह कोई लाइसेंस नहीं दिखा सके तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने इसके अलावा अन्य आतिशबाजी की दुकानों पर जाकर भी जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed