फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fire raging in cold storage in Hathras

Hathras: 60 घंटे बाद भी कोल्ड स्टोर में धधक रही आग, सीआईएसएफ भी पहुंची, लगीं 14 दमकल की गाड़ियां और 85 कर्मी

Fri, 04 Apr 2025 10:19 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 04 Apr 2025 10:19 AM IST
सार

श्री हरि आइस एवं कोल्ड स्टोरेज में 1 अप्रैल सुबह करीब आठ बजे आग लगी थी, 60 घंटे बाद भी आग सुलग रही। तीन दिन में करीब दो लाख लीटर पानी की आग बुझाने के लिए बौछार की जा चुकी है। नजदीकी जिलों मथुरा, अलीगढ़, कासगंज, एटा और भरतपुर से भी दमकलों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
Fire raging in cold storage in Hathras
श्री हरि आइस एवं कोल्ड स्टोरेज में सुलगती आग - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर श्री हरि आइस एवं कोल्ड स्टोरेज में लगी आग 60 घंटे बाद भी नहीं बुझ पाई है। 14 दमकलें और 85 कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हैं। आग काबू पाने के लिए नरौरा स्थित परमाणु उर्जा संयंत्र से भी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की टीम बुलाई गई, जिसने हाथरस पहुंचकर आग बुझाने के प्रयासों में मदद करनी शुरू कर दी है। धुआं भरे होने और आग लगी होने के कारण शीतगृह के चैंबर संख्या पांच से किराने का सामान निकालने में परेशानी आ रही है। 

विज्ञापन


1 अप्रैल सुबह करीब आठ बजे इस चैंबर में आग लगी थी, 3 अप्रैल को भी आग सुलग रही। तीन दिन में करीब दो लाख लीटर पानी की आग बुझाने के लिए बौछार की जा चुकी है। नजदीकी जिलों मथुरा, अलीगढ़, कासगंज, एटा और भरतपुर से भी दमकलों को बुलाया गया है। चैंबर संख्या चार में आग लगने व धुआं होने की सूचना पर जिलाधिकारी ने मथुरा रिफाइनरी और बबराला सहित अन्य बड़े उपक्रमों से आग बुझाने के संंयंत्रों के साथ विशेषज्ञ बुलाए। शीतगृह के पीछे और चैंबर की दीवारों में छेद कर वहां से भी पानी की बौछार की जा रही है। आलू के चैंबरों तक आग पहुंचने की आशंका से किसान चिंतित है और शीतगृह पर डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन

कोल्ड में सुलगती आग पर काबू पाने की कोशिश करते दमकल कर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक करीब 30 करोड़ रुपये का सामान जलकर राख होने की जानकारी मिल रही है। मिर्च मसालों की बोरियां जलने से धुएं के साथ तीखी गंध इलाके में फैली हुई है। चैंबर संख्या पांच में किराने के सामान की करीब 40 हजार बोरियां रखी हुई हैं।

शीतगृह में रखे सामान में आग सुलग रही है। आग पर काबू पाने के लिए भरसक प्रयास किया जा रहा है। सामान को निकालने की कोशिश हो रही है, जिससे आग को बढ़ने से रोका जा सके।-आरके वाजपेयी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed