फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fire due to gas leaking, old man dies

गैस लीक होने से लगी आग, वृद्धा की मौत

Thu, 07 Nov 2019 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fire due to gas leaking, old man dies
गैस लीक होने से लगी आग, वृद्धा की मौत
विज्ञापन

जिला अस्पताल से अलीगढ़ और फिर दिल्ली इलाज के लिए ले गए थे परिजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला बुधू में गैस लीक होने से चाय बनाते वक्त झुलसी वृद्धा की मौत हो गई। उसे जिला अस्पताल से अलीगढ़ और फिर अलीगढ़ से दिल्ली रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
इगलास रोड नगला बुधू निवासी कपूरी देवी (75 वर्ष) पत्नी मोतीलाल मंगलवार की शाम करीब पांच बजे रसोई में गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी। इस बीच पाइप से गैस लीक होने के कारण आग लग गई, जिससे वृद्धा बुरी तरह से झुलस गई।
विज्ञापन

परिवार के लोग उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। यहां से भी उसे दिल्ली भेज दिया गया। जहां पर एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed