फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fire broke out in the cylinder kept in the house

Hathras News: मकान में रखे सिलेंडर में लगी आग, फ्रिज व घरेलू सामान जलकर हुआ राख, हजारों को नुकसान

Tue, 03 Feb 2026 09:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 03 Feb 2026 09:28 PM IST
सार

घर के अधिकांश सदस्य नमाज अदा करने गए थे। तभी गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर फ्रिज, विद्युत उपकरणों सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Fire broke out in the cylinder kept in the house
आग बुझने के बाद गैस सिलेंडर को बाहर लेकर आए लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

सादाबाद नगर के मोहल्ला इमलियान में 3 फरवरी की शाम एक मकान में घरेलू गैस सिलिंडर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। गनीमत रही कि जिस कमरे में सिलिंडर रखा था, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन हादसे में हजारों रुपये का नुकसान हो गया।

विज्ञापन

मोहल्ला इमलियान में सिलिंडर में आग लगने से जला पड़ा सामानयह घटना नौशाद पुत्र कम्मू के मकान में हुई, जिसमें उन्हें हजारों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है। आग लगने के दौरान घर के अधिकांश सदस्य नमाज अदा करने गए थे। इसी बीच कमरे से धुआं निकलता देख घर के लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनते ही मोहल्ले के लोग मौके पर एकत्र हो गए और सभी ने मिलकर पानी आदि डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया। हालांकि तब तक आग की चपेट में आकर फ्रिज, विद्युत उपकरणों सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग बुझने के बाद सिलिंडर को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। समय रहते लोगों ने आग पर काबू पा लिया, अन्यथा आग अन्य कमरों तक फैल सकती थी। घटना के बाद मोहल्ले में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय अग्निशमन केंद्र प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि लोगों ने स्वयं ही आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed