फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fire broke out in a warehouse containing plastic bags and books and copies

Hathras: प्लास्टिक के कट्टों व किताब-कॉपी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Sun, 19 Oct 2025 10:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 19 Oct 2025 10:23 PM IST
सार

गोदाम में दुकान पर बिक्री के लिए आए प्लास्टिक के कट्टों के अलावा किताब-कॉपियां भी भंडारित थीं और कुछ अन्य सामान भी रखा हुआ था। गोदाम का ताला बंद था। आग लगने से सब जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Fire broke out in a warehouse containing plastic bags and books and copies
आग लगने के बाद गोदाम के जंगलों से निकलता धुआं - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस रोड स्थित नव विकसित राजपुरम कॉलोनी में 19 अक्तूबर की सुबह एक प्लास्टिक के कट्टों और किताब-कॉपी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगते ही कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझने के करीब एक घंटे बाद तक भी गोदाम से धुएं का गुबार उठता रहा।

विज्ञापन

आग से गोदाम में रखा जला सामान
विज्ञापन

श्री राम कॉलोनी निवासी तिरपाल, रस्सी व जेबरी व्यवसायी मनोज अग्रवाल पुत्र विशंभर दयाल ने हाथरस रोड स्थित नव विकसित कॉलोनी राजपुरम में हाल ही गोदाम बनवाया है। इस गोदाम में दुकान पर बिक्री के लिए आए प्लास्टिक के कट्टों के अलावा किताब-कॉपियां भी भंडारित थीं और कुछ अन्य सामान भी रखा हुआ था। गोदाम का ताला बंद था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि सुबह करीब नौ बजे जब कॉलोनी के कुछ लोगों व राहगीरों ने गोदाम से काला धुआं उठता देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया और गोदाम मालिक को इसकी जानकारी दे दी। मौके पर आए मालिक ने जब गोदाम का ताला खोला तो अंदर भीषण आग लगी हुई थी। किसी तरह लोगों ने सबमर्सिबल चलाकर बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग नहीं बुझ सकी। 

सूचना पर मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने गोदाम के आसपास लगी लोगों की भीड़ को वहां से दूर किया। कुछ देर बाद ही मौके पर अग्निशमन विभाग की दमकल भी पहुंच गई। अग्निशमन अधिकारी दीपक कुमार व पवन कुमार की देखरेख में दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से अंदर रखे प्लास्टिक के कट्टे, किताब-कॉपी आदि सामान जलकर राख हो गया। 

आग की तपिश से गोदाम के जंगले भी टेढ़े हो गए। कुछ देर बाद मौके पर नायब तहसीलदार अशोक गुप्ता, लेखपाल सचिन गुप्ता भी पहुंच गए। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। गोदाम मालिक मनोज ने बताया कि आग से उन्हें करीब 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि मौके पर अधिकारियों को भेजा गया था। नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed