फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fire broke out in a tent shop in Bajidpur village

Hathras News: टेंट की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, आग लगने के कारणों की हो रही जांच

Sat, 25 Apr 2026 01:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 25 Apr 2026 01:10 PM IST
सार

टेंट की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा टेंट, कपड़ा, सजावटी सामान और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिसे उन्हें लाखों का नुकसान हो गया। अभी आग लगने की वजह पता नहीं लगी है।

विज्ञापन
Fire broke out in a tent shop in Bajidpur village
आग बुझाते अग्निशमन कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजिदपुर में 24 अप्रैल सुबह एक टेंट की दुकान में भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची अग्निशमन विभाग की दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।

विज्ञापन


बताया गया कि गांव गांवबाजिदपुर निवासी ओवैश की टेंट की दुकान है। शुक्रवार की सुबह लोगों ने दुकान से अचानक काला धुआं उठता देखा। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दुकान स्वामी को दी। दुकान स्वामी मौके पर पहुंच गया। शटर खोलते ही अंदर रखा टेंट व अन्य सामान धू-धूकर जलता पाया। मौके पर भीड़ जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


दुकान स्वामी ने बताया कि आग की चपेट में आकर दुकान में रखा टेंट, कपड़ा, सजावटी सामान और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिसे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed