फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fire broke out in a cold store in Hathras

Hathras: शीतगृह में लगी भीषण आग, 12 घंटे बाद भी उठता रहा धुआं, मिर्च जलने से सांस लेना हुआ मुश्किल

Tue, 01 Apr 2025 12:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 01 Apr 2025 12:51 PM IST
सार

शीतगृह में पांच चैंबर है और इनकी क्षमता 2.50 लाख कट्टों की है। अन्य चैंबरों में आलू रखा हुआ था। आलू किसानों ने शीतगृह के सामने आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब 15-20 मिनट बाद अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। 

विज्ञापन
Fire broke out in a cold store in Hathras
कोल्ड स्टोर में लगी आग के बाद निकलता धुआं - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर गांव बरसै के निकट स्थित एक शीतगृह में 1 अप्रैल सुबह शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि 12 घंटे बाद भी धुआं उठ रहा था और 10 दमकलें बुझाने में जुटीं थीं। शीतगृह में रखी मिर्च जलने से इलाके में सांस लेना मुश्किल हो गया। आलू जलने की आशंका से किसानों ने आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने करीब 20 मिनट बाद उन्हें समझाकर जाम खुलवा दिया।

विज्ञापन


यह अग्निकांड गांव बरसै के पास स्थित श्री हरि आइस एवं कोल्ड स्टोरेज में हुआ। 1 अप्रैल सुबह करीब आठ बजे शीतगृह कर्मी विजय आलू के चैंबर संख्या तीन का तापमान चेक करने के लिए उसमें गए थे, उन्होंने महसूस किया कि वहां मिर्च जलने की धास आ रही है। वह बाहर आए और उन्होंने देखा कि चैंबर संख्या पांच से धुआं उठ रहा था। उन्होंने इसकी सूचना शीतगृह मालिक और अन्य कर्मचारियों को दी। 
विज्ञापन


उपकरणों की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू की। सूचना पर सासनी, हाथरस और सादाबाद से 10 दमकलें भी पहुंच गईं। तब तक आग विकराल हो गई थी। चैंबर संख्या पांच में किराने के सामान का भंडारण किया गया था। इसमें बारदाना भी रखा हुआ था। माना जा रहा है कि बिजली के तारों से छूटी चिंगारी से बारदाने में आग लगी और फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

यहां लाल मिर्च, काली मिर्च, गुड़, आदि के साथ ड्राई फ्रूट भी थे। मिर्च जलने के कारण धुएं और हवा के साथ उसकी धास फैल गई। आसपास इलाके में सांस लेना मुश्किल हो गया। धास इतनी तेज थी कि दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए चैंबर में घुसना मुश्किल हो गया। 

दोपहर करीब दो बजे दो जेसीबी मंगाकर शीतगृह के पीछे की दीवार तोड़कर चैंबर से माल निकालकर खेत में रखा, फिर वहां से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। आग लगने से करोड़ों रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि नुकसान की स्थिति अभी पूरी तरह साफ नहीं है। मंगलवार रात 12 बजे तक आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे थे। 

इस शीतगृह में पांच चैंबर है और इनकी क्षमता 2.50 लाख कट्टों की है। अन्य चैंबरों में आलू रखा हुआ था। आलू किसानों ने शीतगृह के सामने आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब 15-20 मिनट बाद अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। 

आग लगने की सूचना मिली थी। इस चैंबर में मिर्च व अन्य सामान रखा गया था। आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्टॉक बहुत है। मिर्च का धुआं हवा के साथ फैल रहा है, जिससे आंखों में परेशानी हो रही है। -आरके वाजपेयी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed