फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fire breaks out in Hathras Bagla District Hospital

Hathras News: बागला जिला अस्पताल में लगी आग, वार्ड पूरी तरह से जला, मरीजों ने भागकर बचाई जान

Sun, 05 Oct 2025 04:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 05 Oct 2025 04:04 PM IST
सार

भर्ती मरीजों ने जब शोर मचाया तो अस्पताल का स्टाफ दौड़कर मौके पर पहुंचा और सभी भर्ती मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ ही देर में वार्ड में पड़े सभी बेड भी जलने लगे।

विज्ञापन
Fire breaks out in Hathras Bagla District Hospital
आग लगने के बाद भरा धुआं - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हाथरस में बागला जिला अस्पताल के प्रथम तल पर स्थित जनरल वार्ड संख्या छह में 5 अक्तूबर की दोपहर को आग लग गई। एसी में हुए शार्ट सर्किट से लगी आग ने कुछ ही देर में पूरे वार्ड को अपनी चपेट में ले लिया। इस वार्ड में भर्ती सभी छह मरीजों को यहां से सुरक्षित निकाल लिया गया। आसपास के चार अन्य वार्डों में भी धुंआ फैलने से अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में पूरा अस्पताल खाली करा लिया गया। अस्पताल में उस समय कुल 43 मरीज भर्ती थे। फायर उपकरणों की मदद से कर्मचारी आग बुझाने में जुटे। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


दोपहर को करीब ढाई बजे एसी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। पास में टंगे पर्दों ने आग पकड़ ली और तेज लपटें उठने लगीं। यहां भर्ती मरीजों ने जब शोर मचाया तो अस्पताल का स्टाफ दौड़कर मौके पर पहुंचा और सभी भर्ती मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ ही देर में वार्ड में पड़े सभी बेड भी जलने लगे। इस जनरल वार्ड से उठता धुंआ आसपास के वार्ड तक पहुंच गया।
विज्ञापन


अस्पताल में अफरातफरी मच गई। तीमारदार अपने मरीजों को लेकर भागने लगे। यहां रखीं दवाएं भी जल गईं थीं। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। स्टाफ ने जिला अस्पताल में लगे फायर उपकरणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। पास में स्थित जिला महिला अस्पताल से भी आग बुझाने के लिए सिलिंडर मंगवा लिए गए। करीब 30 मिनट बाद दमकल मौके पर पहुंची, तब तक काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसी मिस्त्री से एसी को सही कराया था। कुछ ही देर बाद उसमें शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही स्टाफ ने सभी मरीजों को बाहर निकाल लिया था। मरीजों को इमरजेंसी वार्ड व अन्य वार्ड में भर्ती करा दिया गया था। आग पर समय रहते काबू पा लिया था।-सूर्यप्रकाश, सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed