फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Finished 19th day Dhangar encompass society

19 वें दिन समाप्त हुआ धनगर समाज का धरना

Tue, 12 Mar 2019 12:17 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Tue, 12 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Finished 19th day Dhangar encompass society
धरना प्रदर्शन करने वालों से वार्ता करते पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। 19 वें दिन धनगर समाज का कलेक्ट्रेट पर चल रहा धरना-प्रदर्शन समाप्त हो गया। इससे पहले सपाइयों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में सपाई  वहां पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। बाद में अधिकारियों से वार्ता के बाद यह धरना समाप्त कर दिया गया। समाज के लोगों का कहना है कि फिलहाल आचार संहिता के चलते यह धरना स्थगित किया गया है। बाद में फिर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


जाति प्रमाणपत्र की मांग को लेकर 19 दिन पूर्व धनगर समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर धरना शुरू किया था। यह धरना बाद में अनशन में बदल गया था। इस दौरान पुलिस प्रशासन से झड़प भी हुई थी। पुलिस ने अनशकारियों को जिला अस्पताल में भी दाखिल कराया था लेकिन उसके बाद भी आंदोलनकारी नहीं माने थे और कलेक्ट्रेट पर धरना जारी रखा था। चुनाव कार्यक्रम तय  होने के बाद आचार संहिता लागू होने के उपरांत पुलिस व प्रशासन ने इस धरने को लेकर प्रदर्शनकारियोें को चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


इधर, सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल आदि की अगुवाई में काफी सपाई कलेक्ट्रेट पहुंच गए और वहां प्रदर्शनकारियों के साथ बैठ कर जमकर नारेबाजी भी की। बाद में यह नेता डीएम व अन्य अधिकारियों से भी मिले। डीएम ने उन्हें बताया कि उनकी यह मांगें शासन को पहले ही भेजी जा चुकी है। इसके बाद अधिकारियों के कहने पर यह धरना स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed