फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Finance employees beat up businessman and cut off his beard

फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों की दबंगई: व्यापारी के साथ मारपीट कर काटी दाढ़ी व चुटिया, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

Fri, 03 May 2024 09:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 03 May 2024 09:09 PM IST
सार

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर आरोप लगा है कि  28 अप्रैल की रात रास्ते में आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर बाइक पर सवार कुछ युवक आए और पीड़ित के साथ गली-गलौज और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने उसकी दाढ़ी और चुटिया काट ली।

विज्ञापन
Finance employees beat up businessman and cut off his beard
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट में शहर के एक व्यापारी द्वारा आगरा की एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर मारपीट कर दाढ़ी व चुटिया काटे जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। घटना पांच दिन पूर्व की बताई जाती है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली सदर क्षेत्र के गुड़िहाई बाजार दाऊजी मंदिर निवासी कृष्णा यादव पुत्र जगदीश प्रसाद ने कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 28 अप्रैल की रात वह अपने भाई के घर गांव जोगिया जा रहे थे। रास्ते में आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर बाइक पर सवार कुछ युवक आए और उनके साथ गली-गलौज और मारपीट करने लगे। 
विज्ञापन


विरोध करने पर इन लोगों ने उसकी दाढ़ी और चुटिया काट ली। रिपोर्ट में अक्षय चंटेले निवासी तेज नगर, मेहतबा सिंह कमला नगर, सलीम निवासी और एक अन्य को नामजद किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed