{"_id":"6a29ce6223720dfce900fe84","slug":"final-voter-list-for-panchayat-elections-released-total-of-952-lakh-voters-hathras-news-c-56-1-sali1016-149795-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी, कुल 9.52 लाख वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी, कुल 9.52 लाख वोटर
Thu, 11 Jun 2026 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय के निर्देशन में जनपद के सभी सात विकास खंडों की त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन बुधवार को कर दिया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रशांत तिवारी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार जनपद में अब कुल 9,52,693 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
दिलचस्प बात यह है कि वृहद पुनरीक्षण-2026 अभियान के बाद जिले में कुल मतदाताओं की संख्या में 22,972 की गिरावट दर्ज की गई है। पूर्व में जिले में मतदाताओं की संख्या 9,75,665 थी। दोहरे नाम हटाने, अपात्रों व मृतकों के नाम सूची से विलोपित करने की वजह से मतदाताओं की संख्या में यह शुद्धिकरण हुआ है।
आंकड़े एक नजर में
कुल पुरुष मतदाता: 5,04,408
कुल महिला मतदाता: 4,48,285
कुल मतदाता (वर्तमान): 9,52,693
पूर्व में कुल मतदाता (23 दिसंबर 2025): 9,75,665
सादाबाद में सबसे बड़ी जंग, सहपऊ सबसे छोटा रणक्षेत्र
आंकड़ों के अनुसार जनपद के सादाबाद विकास खंड में सबसे अधिक मतदाता हैं, जिससे यह जिला पंचायत और बीडीसी सदस्यों के लिहाज से सबसे बड़ा और संवेदनशील राजनीतिक अखाड़ा बन गया है। सादाबाद में कुल 1,63,343 मतदाता हैं। दूसरे स्थान पर सासनी ब्लॉक है जहां 1,63,255 मतदाता पंजीकृत हैं। दूसरी ओर सहपऊ विकास खंड मतदाताओं की संख्या के लिहाज से जनपद का सबसे छोटा ब्लॉक है, जहां मतदाताओं की कुल संख्या महज 98,889 है। यह एकमात्र ऐसा ब्लॉक है जहां मतदाताओं का आंकड़ा एक लाख से कम है।
विज्ञापन
हसायन ब्लॉक में बढ़े वोटर, बाकी सब जगह घटे
इस बार के मतदाता सूची पुनरीक्षण में सबसे हैरान करने वाला ट्रेंड हसायन ब्लॉक में देखने को मिला। जिले के सात विकास खंडों में से केवल हसायन ही ऐसा ब्लॉक रहा, जहां मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हसायन में मतदाता 1,35,484 से बढ़कर 1,36,946 हो गए हैं। इसके विपरीत अन्य सभी ब्लॉकों में मतदाताओं की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सादाबाद में सबसे अधिक 5,382 मतदाताओं के नाम कटे हैं।सासनी में 5,079 और सिकंदराराऊ में 4,843 मतदाताओं की कमी आई है। मुरसान में 3,774, सहपऊ में 3,137 और हाथरस ब्लॉक में 2,219 मतदाता कम हुए हैं।
पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अभी भी पीछे
जनपद की मतदाता सूची में लैंगिक अनुपात की बात करें तो 9.52 लाख मतदाताओं में से पुरुषों की संख्या 5,04,408 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 4,48,285 है। मुरसान ब्लॉक में आमतौर पर पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक होती है, लेकिन मुरसान ब्लॉक में महिला मतदाताओं की संख्या 72,604 है जो पुरुष मतदाताओं (61,129) से 11,475 अधिक है! यह महिला सशक्तिकरण और इस क्षेत्र में जागरूक महिला वोटरों की एक बेहतरीन तस्वीर पेश करता है।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी सात विकास खंडों की मतदाता सूची का पारदर्शी तरीके से पुनरीक्षण कर अंतिम प्रकाशन करा दिया गया है। अपात्र, मृत और दोहरे मतदाताओं के नाम हटाने से इस बार सूची और अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित हुई है। सभी नागरिक अपने नजदीकी मतदान केंद्र या डिजिटल माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं।
-प्रशांत तिवारी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा)/ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पं.)