फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   File of change of the power transformers kept in the population stuck in paper

आबादी में रखे विद्युत ट्रांसफार्मरों का स्थान परिवर्तन की फाइल कागजों में अटकी

Mon, 15 Jul 2019 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
File of change of the power transformers kept in the population stuck in paper
आबादी में रखे ट्रांसफार्मरों की शिफ्टिंग की फाइल लटकी
विज्ञापन

नगर पालिका ने आधा दर्जन ट्रांसफार्मरों के स्थान बदलने की सिफारिश की थी
बारिश शुरू होने के बाद भी विभाग ने नहीं ली ट्रांसफार्मरों के स्थल बदलने की सुध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। आबादी क्षेत्र में रखे विद्युत ट्रांसफार्मरों के स्थान परिवर्तन की फाइल महकमे में कागजों में अटकी हुई है। बारिश शुरू होने के बाद भी बिजली महकमे ने ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित स्थान पर लगाने की सुध नहीं ली है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि बिजली महकमे ने द्वारा लोगों को बेहतर सप्लाई देने के लिए सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते हुए शहर के चौराहों और गलियों में ट्रांसफार्मर लगवाए हैं। इन ट्रांसफार्मरों की वजह से सुबह से शाम तक शहर के चौराहों पर जाम लगता है। बीते दिनों नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बिजली महकमे के एक्सईएन को ट्रांसफार्मरों के स्थान परिवर्तन के लिए पत्र लिखा था।
विज्ञापन

इसमें चामड़ गेट, होली वाली गली, नयागंज सहित कई स्थानों पर ट्रांसफार्मरों को दूसरी जगह पर रखने के लिए कहा था, लेकिन बारिश शुरू होने के बाद भी बिजली महकमा इसे लेकर बेसुध है। ट्रांसफार्मर स्थान परिवर्तन की फाइल अटकी है। इससे यह लगता है कि जनप्रतिनिधियों की बात को बिजली महकमा गंभीरता से नहीं ले रहा है। इस मामले में एसडीओ एसएन पांडेय का कहना है कि ट्रांसफार्मर स्थान परिवर्तन के लिए पालिका अब पैसा जमा करेगी। उसके साथ ट्रांसफार्मरों की शिफ्टिंग का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed