फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fighting, firing in old dispute, two people injured

Hathras News: पुराने विवाद में मारपीट, फायरिंग, दो लोग घायल

Mon, 10 Apr 2023 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 10 Apr 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Fighting, firing in old dispute, two people injured
क्षेत्र के गांव नौगांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान हुई फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। एक गंभीर घायल को आगरा रेफर किया गया है। जांच के लिए क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन




नौगांव और नगला गरीबा के दो पक्षों के बीच पुराने किसी मामले को लेकर विवाद चला आ रहा है। रविवार को नौगांव रजबहा पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद हुई फायरिंग में सत्यवीर सिंह उर्फ सत्तो फौजी पुत्र उम्मेद सिंह निवासी नगला चौधरी और हरि सिंह पुत्र महेश चंद्र निवासी नगला गरीबा घायल हो गए। सत्यवीर सिंह के दोनों पैरों में तीन गोलियां लगी हैं।
विज्ञापन




सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सत्तो फौजी को आगरा रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे पक्ष के हरि सिंह के हाथ में गोली लगी है। उसे स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया। दोनों पक्ष तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। जांच के लिए सीओ गोपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जा रही हैं। लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शिकायत मिलने का इंतजार है। सीओ सादाबाद गोपाल सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर झगड़ा किस बात पर हुआ है, इसकी जानकारी की जा रही है। दोनों घायलों का इलाज कराया जा रहा है। एक को रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed