{"_id":"6571fe9f799af2466d0d4449","slug":"fighting-between-students-of-two-colleges-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दो कॉलेजों के छात्रों में मारपीट, चले लात-घूंसे, दो छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दो कॉलेजों के छात्रों में मारपीट, चले लात-घूंसे, दो छात्र घायल
Thu, 07 Dec 2023 10:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:49 PM IST
सार
रामबाग इंटर कॉलेज के कुछ छात्रों का पूर्व में पीबीएएस इंटर कॉलेज के छात्रों से विवाद हो गया था। इस स्कूल के मतदाता जागरूकता रैली निकाल रहे थे। रैली अलीगढ़ रोड पर गांधी पार्क के निकट पहुंची तो पीबीएएस इंटर कॉलेज के कुछ छात्र आए और इन छात्रों से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांधी पार्क के निकट पीबीएसएस इंटर कालेज और रामबाग इंटर कॉलेज के छात्र आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और लात-घूंसे चले। मारपीट में रामबाग इंटर कॉलेज के दो छात्र घायल हो गए। पुलिस ने दोनों छात्रों का जिला अस्पताल में उपचार कराया है।
विज्ञापन
रामबाग इंटर कॉलेज के कुछ छात्रों का पूर्व में पीबीएएस इंटर कॉलेज के छात्रों से विवाद हो गया था। इस स्कूल के मतदाता जागरूकता रैली निकाल रहे थे। रैली अलीगढ़ रोड पर गांधी पार्क के निकट पहुंची तो पीबीएएस इंटर कॉलेज के कुछ छात्र आए और इन छात्रों से मारपीट करने लगे। दोनों पक्ष सड़क पर ही आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
दोनों में मारपीट हुई और लात घूंसे चले। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। जानकारी होने पर शिक्षक मौके पर पहुंच गए। शिक्षकों को देखकर पीबीएएस इंटर कॉलेज के छात्रों का गुट भाग गया। मारपीट में रामबाग इंटर कॉलेज के दो छात्र घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायल छात्रों का जिला अस्पताल में उपचार कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन