फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fighting at wedding ceremony, chair and plate thrown

Hathras News: शादी समारोह में मारपीट, कुर्सी-प्लेट फेंकी

Fri, 16 Jan 2026 02:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Fighting at wedding ceremony, chair and plate thrown
कस्बे के मोहल्ला सराय उम्दा बेगम स्थित एक गेस्ट हाउस में बुधवार की रात दो सगी बहनों की शादी के दौरान कन्या व वर पक्ष के लोगों के मध्य विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, कुर्सी और प्लेटें फेंकी गईं, जिससे अफरातफरी मच गई। कुछ संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद विवाह की रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी दो सगी बहनों की बरात बुधवार की रात्रि को पुरदिलनगर से आई थी। शादी समारोह मोहल्ला सराय उम्दा बेगम स्थित मुस्कान गेस्ट हाउस में चल रहा था। कन्या पक्ष द्वारा बरातियों का स्वागत सत्कार किया गया। रात्रि को शादी की रस्में निभाई जा रही थीं। इस दौरान किसी बात को लेकर वर और वधू पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी और कुर्सी एवं प्लेट फेंकी जाने लगी। लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ संभ्रांत लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद शादी की रस्में पूर्ण की गई। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि झगड़े के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed