Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fighting and stone pelting took place in Nagla Kunwarji.

Hathras News: नगला कुंवरजी में हुई मारपीट व पथराव

Sun, 30 Nov 2025 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fighting and stone pelting took place in Nagla Kunwarji.
मामूली विवाद को लेकर गांव नगला कुंवरजी में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने 12 नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


कोतवाली सदर क्षेत्र में खातीखाना में गौरव व अर्जुन निवासी नगला कुंवरजी के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्ष के लोग एकत्रित हो गए थे। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कर दिया था। गांव नगला कुंवरजी में दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए। मारपीट में अर्जुन के चोट आने से बौखलाए युवकों ने गौरव के घर पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन


यहां गौरव व उसके पिता मूलचंद के साथ मारपीट की गई। घटना की जानकारी पर मूलचंद के साथ के लोग एकत्रित हो गए। दोनों ओर से पथराव व मारपीट हुई। झगड़े की सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ युवक पुलिस के सामने भी मारपीट कर रहे थे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी रामानंद कुशवाहा व सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण गांव पहुंचे तथा हालात नियंत्रण में लेने का प्रयास किया। रातभर गांव में पुलिस बल तैनात रहा।

शनिवार को भी गांव में पुलिस तैनात की गई। एक पक्ष से अर्जुन तथा दूसरे से मूलचंद्र घायल हुए हैं। इनका उफचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इधर, हाथरस गेट पुलिस ने दोनों पक्ष के नामजद 12 लोगों के अलावा 15 अज्ञात के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मूलचंद्र के पक्ष से छह व दूसरे पक्ष विजय सिंह के पक्ष से छह लोगों को नामजद किया है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि हालात नियंत्रण में हैं। उपद्रवियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed