{"_id":"6690080e6c44cad5900bf845","slug":"fighting-and-firing-due-to-election-rivalry-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट-फायरिंग, एक महिला सहित दो हुए घायल, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट-फायरिंग, एक महिला सहित दो हुए घायल, तीन गिरफ्तार
Thu, 11 Jul 2024 09:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 11 Jul 2024 09:58 PM IST
सार
नगरिया नंदराम में सभासद के चुनाव को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान फायरिंग भी हुई।
विज्ञापन
नगरिया नंदराम में हुए झगड़े में घायल लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के नगरिया नंदराम में सभासद के चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग हो गई। इसमें एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
नगरिया नंदराम में सभासद के चुनाव को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था।11 जुलाई को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान फायरिंग भी हुई। इसमें पंकज शर्मा पुत्र रामप्रसाद शर्मा व दूसरे पक्ष की एक महिला घायल हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया है।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज करते हुए तीन आरोपियों गगन, करन व योगेश निवासी नंदराम नगरिया को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सदर रामप्रवेश राय का कहना है कि दोनों पक्षों में सभासद के चुनाव को लेकर विवाद था। मुकदमा दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन