{"_id":"65aece3e2b195535fa0f4476","slug":"fight-over-renovation-of-pathwari-temple-sadabad-news-c-62-1-sali1024-946-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पथवारी मंदिर के जीर्णोद्धार पर झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पथवारी मंदिर के जीर्णोद्धार पर झगड़ा
Tue, 23 Jan 2024 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
गांव बिसावर में मां पथवारी मंदिर में हुए विवाद में लोगों को समझाते एसडीएम एवं सीओ। संवाद
- फोटो : Samvad
गांव बिसावर स्थित मां पथवारी देवी के मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर सोमवार को ग्रामीणों के मध्य झगड़ा हो गया। एसडीएम मनीष चौधरी, सीओ गोपाल सिंह एवं कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
ग्रामीणों का कहना था कि मां पथवारी का मंदिर 100 वर्षो से भी अधिक पुराना है। कुछ दिन पहले गांव में मां पथवारी सेवा समिति की बैठक हुई थी, जिसमें सभी ने मिलकर इस मंदिर का जीर्णोद्धार करने के लिए 10 लाख रुपये एकत्रित किए थे और 22 जनवरी को जीर्णोद्धार के लिए काम प्रारंभ करने का प्रस्ताव पास किया गया था। ग्राम प्रधान रेखा चौधरी ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा था कि मंदिर के जीर्णोद्धार में कुछ असामाजिक तत्व व्यवधान उत्पन्न कर सकते है।
सोमवार को जैसे ही जीर्णोद्धार का काम शुरू हुआ, वैसे ही वहां झगड़ा शुरू हो गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम एवं सीओ ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि भूमि की पैमाइश कराकर ही मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। एसडीएम मनीष चौधरी का कहना है कि मंदिर की जमीन की पैमाइश कराई जाएगी और मंदिर का जीर्णोद्धार ग्राम पंचायत की जमीन पर ही किया जाएगा। यदि किसी की वहां निजी जमीन है तो उस स्थान को छोड़ दिया जाएगा।