{"_id":"5d6c0eef8ebc3e015105a5e7","slug":"fight-over-depositing-money-in-finance-company-hathras-news-ali212443430","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कम्पनी में रुपए जमा करने को लेकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कम्पनी में रुपए जमा करने को लेकर मारपीट
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी में रुपये जमा करने को लेकर मारपीट
सादाबाद गेट स्थित एक फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में हुई घटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के सादाबाद गेट स्थित एक फाइनेंस कंपनी में रुपये जमा करने को लेकर मारपीट हो गई। यहां पर दोनों पक्षों के काफी लोग जमा हो गए। पुलिस भी यहां पहुंच गई। दूसरे दिन कोतवाली में बैठकर दोनों पक्षों ने सुलह कर ली।
सादाबाद गेट के निकट एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी का दफ्तर है। यहां पर कुछ युवक अलीगढ़ के दफ्तर की फाइनेंस की किश्त जमा करने के लिए आ गए, जिसका यहां के कर्मचारियों ने विरोध किया और अलीगढ़ जाकर फाइनेंस के रुपये जमा करने की बात कही। जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसके बाद फाइनेंस कर्मियों ने पुलिस को सूचना दे दी।
यहां पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को उठाकर कोतवाली ले आई। यहां पर रविवार की दोपहर को दोनों पक्षों में सुलह हो गई। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि फाइनेंस जमा करने को लेकर मारपीट हो गई थी। अब दोनों पक्षों में आपसी बातचीत से सुलह हो गई है।