{"_id":"64fb6f802b13b901480c2254","slug":"fight-for-instant-reservation-after-janmashtami-hathras-news-c-56-1-mrt1060-4481-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जन्माष्टमी के बाद तत्काल आरक्षण के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जन्माष्टमी के बाद तत्काल आरक्षण के लिए मारामारी
Sat, 09 Sep 2023 12:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के काउंटर पर तत्काल कोटे के आरक्षण के लिए मौजूद यात्री। संवाद
- फोटो : samvad
रक्षाबंधन के बाद जन्माष्टमी का त्योहार भी निकल चुका है। अब लोग कामकाज पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। इसे लेकर जिले के रेल आरक्षण काउंटर पर तत्काल कोटे के आरक्षण के लिए मारामारी शुरू हो गई है। शुक्रवार की सुबह भी आरक्षण केंद्रों पर अच्छी खासी भीड़ देखी गई।
रक्षाबंधन के बाद जन्माष्टमी के पर्व मनाने घरों को आए लोगों का अब लौटना शुरू हो रहा है। यही वजह है कि शुक्रवार को तत्काल कोटे के आरक्षण के लिए रेलवे आरक्षण काउंटर पर लोगों की कतारें दिखाई दीं। हर रोज 10 टिकटों पर निपटने वाला तत्काल कोटे का आरक्षण शुक्रवार को 30 टिकटों के पार पहुंच गया। अकेले हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर स्लीपर क्लास के लिए आठ आरक्षण किए गए।
वातानुकूलित श्रेणी के पांच आरक्षण किए गए। हाथरस किला, सिकंदराराऊ स्टेशन व हाथरस जंक्शन स्टेशन पर 30 से अधिक आरक्षण तत्काल कोटे में किए गए, जबकि लाइन में लगने वालों की संख्या 50 से अधिक रही। माना जा रहा है कि आज भी सभी आरक्षण केंद्रों पर तत्काल कोटे के लिए अच्छी खासी मारामारी रहेगी।