{"_id":"6643a1448e502f0bd30f373b","slug":"fight-between-two-parties-in-bharatpur-seven-people-injured-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: युवक की बाइक बच्चे से टकराई, भरतपुर में भिड़े दो पक्ष, महिलाओं समेत सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: युवक की बाइक बच्चे से टकराई, भरतपुर में भिड़े दो पक्ष, महिलाओं समेत सात लोग घायल
Tue, 14 May 2024 11:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 14 May 2024 11:07 PM IST
सार
युवक की बाइक बच्चे से टकरा गई। बच्चा तो बाल-बाल बच गया, लेकिन बच्चे की आवाज सुनकर आए उसके परिजनों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। बात बढ़ गई और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
मारपीट में घायल युवक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हसायन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मथुरापुर के माजरा भरतपुर में घर से निकलने के दौरान एक युवक की बाइक गांव के ही एक बच्चे से टकरा गई। बच्चे के परिजनों ने युवक को पीट दिया। बाइक सवार पक्ष के लोग भी पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और ईंट-पत्थर फेंके गए। दोनों पक्षों से दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। गांव भरतपुर निवासी दीपू पुत्र ज्ञान सिंह 14 मई को अपने घर से मोटरसाइकिल लेकर निकल रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले दूसरे पक्ष के अजयपाल सिंह के घर के एक बच्चे से दीपू की मोटरसाइकिल टकरा गई। बच्चा तो बाल-बाल बच गया, लेकिन बच्चे की आवाज सुनकर आए उसके परिजन अजयपाल सिंह व लोगों ने दीपू को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में पहले से भी रंजिश चली आ रही है। घटना के बाद दीपू के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में वहां गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष से बाइक सवार दीपू के परिजन ज्ञान सिंह, मां सुशीला देवी, भाभी रूबी, भाई सोनू घायल हो गए। दूसरे पक्ष से अजयपाल सिंह, विजयपाल सिंह और अखिलेश घायल हो गए।
विज्ञापन