{"_id":"661c24fea091c29237068ae3","slug":"fight-between-two-parties-eight-arrested-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दो पक्षों में हुई मारपीट, आठ को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दो पक्षों में हुई मारपीट, आठ को किया गिरफ्तार
Mon, 15 Apr 2024 12:19 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:19 AM IST
सार
एक भूखंड को लेकर दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज होने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने आ गए। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित मोहल्ला माइयान में 13 अप्रैल की शाम को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई गाली-गलौज और मारपीट के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एक भूखंड को लेकर दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज होने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने आ गए। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट की सूचना मिलने पर कोतवाली सदर पुलिस पहुंच गई। जैसे-तैसे माहौल को शांत कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया था और घायलों का बागला संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया।अब इस मामले में रविवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपियों में उत्तम, राजा, कृष्णा, नवल, गोलू, सोनू, सुमित व ह्देश हैं।
विज्ञापन