फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fight begins for admission in Kendriya Vidyalaya

Hathras News: केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए मारामारी शुरू

Tue, 02 Apr 2024 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 02 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fight begins for admission in Kendriya Vidyalaya
नया शैक्षिक सत्र शुरू होने के साथ ही शहर के तालाब चौराहा स्थित केंद्रीय विद्यालय के नए भवन में शिक्षण कार्य शुरू हो गया है। प्रवेश फाॅर्म लेने के लिए सोमवार सुबह से अभिभावकों का पहुंचना शुरू हो गया। पहले ही दिन एक हजार से अधिक अभिभावकों को फाॅर्म का वितरण किया गया।
विज्ञापन





केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश की अधिसूचना के बाद सोमवार को पहले दिन प्रवेश फाॅर्म का वितरण शुरू किया गया। सोमवार को सुबह 10 बजे से प्रवेश फॉर्म का वितरण किया जाना था, लेकिन सुबह छह बजे से ही केंद्रीय विद्यालय के मुख्य द्वार पर अभिभावकों का जमावड़ा लग गया। हालात यह थे कि मुख्य द्वार से विद्यार्थियों को प्रवेश करना भी मुश्किल रहा।
विज्ञापन




दोपहर तक स्कूल की ओर से कक्षा दो से पांच तक प्रवेश के लिए एक हजार से अधिक फाॅर्म का वितरण कर दिया गया। स्कूल प्रशासन की ओर से निशुल्क वितरित होने वाले फाॅर्म की पीडीएफ कॉपी विद्यार्थियों के मोबाइल ग्रुप पर भी डाल दी गई, ताकि लोगों को फाॅर्म लेने के लिए दिक्कतें न झेलनी पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन







केवी में कक्षा पांच तक बढ़ेगी सीटों की संख्या

केंद्रीय विद्यालय कक्षा दो से पांच तक के लिए ऑफलाइन प्रवेश फाॅर्म उपलब्ध करा रहा है। माना जा रहा है कि नए भवन में शिफ्ट होने के बाद सिर्फ कक्षा पांच तक ही सीटों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अभी तक केवी में कक्षा एक से 10 तक के लिए एक वर्ग यानि 32 सीटें होती थीं, लेकिन इनकी संख्या बढ़ाकर 64 कर दी गई है। कक्षा एक में कुल 64 बच्चों को ऑनलाइन प्रवेश मिलेगा। दो से पांच तक के लिए बढ़ी हुई लगभग 32 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा छह से सीटें बढ़ाए जाने पर अभी केवी विचार नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed