{"_id":"63f8b718d7653d0a170aad95","slug":"fierce-fire-in-grocery-store-goods-and-cash-burnt-to-ashes-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: किराने की दुकान में लगी भीषण आग, सामान और नगदी जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: किराने की दुकान में लगी भीषण आग, सामान और नगदी जलकर खाक
Fri, 24 Feb 2023 06:39 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 24 Feb 2023 06:39 PM IST
सार
हाथरस के घंटाघर रोड स्थित बांसमंडी पर बॉबी किराना स्टोर के नाम से दो मंजिला किराने की दुकान है। दुकान में देर रात अचानक शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। कुछ ही देर में दुकान से आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
किराना की दुकान में भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के घंटाघर रोड बांस मंडी स्थित बॉबी किराना स्टोर में बृहस्पतिवार देर रात अचानक से शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि अफरा-तफरी मच गई। दमकल की गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कोतवाली सदर इलाके के शहर के बीचोंबीच घंटाघर रोड स्थित बांसमंडी पर राजेंद्र कुमार की बॉबी किराना स्टोर के नाम से दो मंजिला किराने की दुकान है। दुकान में बृहस्पतिवार देर रात अचानक शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। कुछ ही देर में दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटे और धुंआ देखकर आसपास के लोग घबरा गए और अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां और कोतवाली पुलिस पहुंच गई। तब तक आग ने पास में ही लगे बिजली पोल और दूसरी इमारतों को भी घेर लिया। एसपी देवेश पांडे सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई। दमकल की कई गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक के मुताबिक आग लगने से काफी कीमती सामान और नगदी जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन