फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fierce fighting with sticks in children dispute seven injured

Hathras News: बच्चों के विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, सात घायल

Mon, 06 Mar 2023 08:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 06 Mar 2023 08:21 PM IST
सार

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में रविवार की देर रात को बच्चों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इसे लेकर बच्चों के परिवार के लोग आमने-सामने आ गए और फिर उनके बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट होने लगी।

विज्ञापन
Fierce fighting with sticks in children dispute seven injured
मारपीट - फोटो : Social Media

विस्तार

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में रविवार की देर रात को बच्चों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इसे लेकर बच्चों के परिवार के लोग आमने-सामने आ गए और फिर उनके बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट होने लगी। लाठी-डंडे चलते देख लोग इधर-उधर भागने लगे। 
विज्ञापन


मारपीट में भानू देवी पत्नी हेमंत, किरन देवी पत्नी ओमप्रकाश, सुमन देवी पत्नी लाल सिंह, संजय पुत्र बैनीराम, रूप सिंह पुत्र हरप्रसाद, लाल सिंह पुत्र बैनीराम और बिट्टू देवी पत्नी हरप्रसाद घायल हो गए। मारपीट की सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed