{"_id":"635c2d1e9f56fe40275a00e7","slug":"fever-victims-must-be-tested-for-dengue-malaria-and-typhoid-hathras-news-ali30355182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार पीड़ितों की डेंगू, मलेरिया व टायफाइड की अवश्य करें जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार पीड़ितों की डेंगू, मलेरिया व टायफाइड की अवश्य करें जांच
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रमेश रंजन ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी चिकित्साधिकारियों से कहा कि इस समय बुखार से पीड़ित जो भी मरीज अस्पताल आ रहे हैं उनकी डेंगू, मलेरिया व टाइफायड की जांच अवश्य करा लें। इस दौरान आईपीडी तथा ओपीडी में महौ तथा हसायन, जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत सादाबाद तथा सहपऊ, महिला प्रसव में सासनी तथा सिकंदराराऊ की स्थिति संतोषजनक न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
डीएम ने डीडीओ को बेसिक शिक्षा विभाग व डीपीओ के माध्यम से दिव्यांग बच्चों का सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एमओआईसी व एंबुलेंस प्रभारी को भुगतान करने से पूर्व मरीजों को लाने ले जाने के लिए दर्ज की गई सूचनाओं का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी योजना में जिले की रैंकिंग खराब होने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को जनपद निमोनिया की रोकथाम के लिए प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए।
बैठक में नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आयुष्मान भारत अभियान, मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम, राष्ट्रीय अंधता निवारण आदि की समीक्षा की। आयुष्मान भारत तथा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जनपद में कुल लाभार्थी परिवारों की संख्या 177100 तथा कुल लाभार्थियों की संख्या 3,85,810 है।