फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fever took another life, 550 patients reached the district hospital

Hathras News: बुखार ने ली एक और जान, जिला अस्पताल में पहुंचे 550 मरीज

Tue, 05 Nov 2024 03:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 05 Nov 2024 03:37 AM IST
सार

बागला जिला अस्पताल में 550 से अधिक बुखार के मरीज पहुंचे। प्रयोगशाला में बुखार के 350 मरीजों के खून की जांच कराई गई। जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी बुखार के मरीजों की भीड़ रही। यहां भी बुखार पीड़ित मिले मरीजों के खून की जांच कराई गई।

विज्ञापन
Fever took another life, 550 patients reached the district hospital
बागला जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की कतार - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जिले में मौसम के बदलाव के साथ शुरू हुआ बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा। सोमवार को मुरसान क्षेत्र के गांव कोरना निवासी 48 वर्षीय उमेशचंद्र पुत्र बाबू सिंह की बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उन्हें पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। उनकी मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


अक्तूबर माह में बुखार से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। साेमवार को बागला जिला अस्पताल में 550 से अधिक बुखार के मरीज पहुंचे। प्रयोगशाला में बुखार के 350 मरीजों के खून की जांच कराई गई। जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी बुखार के मरीजों की भीड़ रही। यहां भी बुखार पीड़ित मिले मरीजों के खून की जांच कराई गई। निजी चिकित्सकों के यहां भी बुखार पीड़ितों की भीड़ उमड़ रही। सुबह-शाम यहां मरीजों की कतारें दिखाई दे रही हैं। इनके यहां सभी बेड भी बुखार के मरीजों से भरे पड़े हैं।
विज्ञापन


इधर, ग्रामीण अंचल में बुखार के मरीजों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें दौड़ रही हैं। टीमें गांवों में शिविर लगाकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.मंजीत सिंह ने बताया कि जो व्यक्ति बुखार से पीड़ित हैं, वह किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार कराएं। बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी एहतियात भी बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed