फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fever outbreak spreads uncontrollably, two more dengue patients found

Hathras News: बुखार का प्रकोप बेलगाम, दो और डेंगू पीड़ित मिले

Wed, 16 Oct 2024 06:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 16 Oct 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Fever outbreak spreads uncontrollably, two more dengue patients found
जिले में शहर और ग्रामीण अंचल में बुखार का प्रकोप बेलगाम होता जा रहा है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 350 से ज्यादा बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। खून की जांच में इन मरीजों की प्लेटलेट्स 65 से 60 हजार तक आ रही हैं। जिले में मंगलवार को दो और डेंगू पीड़ित मिले हैं। अब तक 26 लोग डेंगू पीड़ित मिल चुके हैं।
विज्ञापन




मंगलवार को आई मरीजों के खून की जांच रिपोर्ट में सिकंदराराऊ निवासी छह वर्षीय किट्टू और हाथरस के गांव तेहरा निवासी 37 वर्षीय मोरकली डेंगू पीड़ित मिले हैं। जिले में बुखार के साथ डेंगू का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। ,मंगलवार को भी जिला बागला चिकित्सालय में मरीजों की भीड़ उमड़ी। पर्चा और दवा काउंटर के अलावा चिकित्सकों के कक्ष और पैथोलॉजी लैब के बाहर मरीजों की कतार लगी रही। जिला अस्पताल में 1500 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें से करीब 350 मरीजों की जांच की गई। हालांकि जांच में किसी को भी मलेरिया अथवा डेंगू नहीं निकला। अधिकतर मरीज वायरल बुखार, सर्दी और जुकाम से पीड़ित थे।
विज्ञापन




इधर, सीएचसी सादाबाद पर मंगलवार को लगभग 550, कुरसंडा में 150 मरीज, सहपऊ में 250 मरीज, महौ में 165 मरीज, हसायन में 200, सासनी में 450 और सिकंदराराऊ में 350 मरीजों को उपचार और परामर्श दिया गया। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगभग 1000 से अधिक मरीजों के खून की जांच की गई। बीमार मिले लोगों को दवाएं दी गईं। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी सुबह से शाम तक बुखार पीड़ितों की भीड़ लग रही है। बागला जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि बुखार के मरीजों की जांच कराई जा रही है। फिलहाल बुखार के मरीज ज्यादा संख्या में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed