{"_id":"650f37f8bcd7a51cd70f0ba6","slug":"fever-is-getting-out-of-control-condition-is-worsening-hathras-news-c-56-1-hts1001-5185-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बेकाबू हो रहा बुखार, बिगड़ रहे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बेकाबू हो रहा बुखार, बिगड़ रहे हालात
विज्ञापन
जिले में बुखार बेकाबू हो रहा है। वायरल, डेंगू, मलेरिया के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बागला संयुक्त जिला अस्पताल के सभी वार्ड भर गए हैं। ओपीडी में बी मरीजों की कतार लगी रहती है। स्वास्थ्य विभाग जिले में 47 डेंगू और 14 मलेरिया के मामलों की पुष्टि कर चुका है।
बुखार और डेंगू से मरीजों की मौत भी हुई है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग इससे इन्कार कर रहा है। शहर से लगे मोहल्ला अहियापुर में करीब 12लोग बुखार से पीड़ित हैं। बीते बीस दिन में यहां दो लोगों की मौत हो चुकी है। जिले के सासनी क्षेत्र के गांव नगला पोपा, हर्दपुर सहित हसायन, हाथरस जंक्शन, मुरसान, सादाबाद, सहपऊ व सिकंदराराऊ क्षेत्र के कई गांवों में बड़ी संख्या में लोग बुखार व डेंगू से पीड़ित हैं।
बागला संयुक्त अस्पताल की ओपीडी में प्रति दिन 1500 से 2000मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश मरीज बुखार से पीड़ित हैं। बुखार के संदिग्ध मरीजों की डेंगू की जांच कराई जा रही है। इमरजेंसी से लेकर जिला अस्पताल के सभी 70 बेड पर मरीज भर्ती हैं। बेड कम होने पर टेबल पर लेटाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिले में अभीतक 47 डेंगू व 14 मलेरिया के केस पाए जा चुके हैं। अगर कहीं से भी डेंगू पॉजिटिव के पाए जाने की सूचना पर प्राप्त होती है तो तुरंत ही टीम को भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
-- -- -- -- डॉ मनजीत सिंह, सीएमओ।
विद्यालयों में न हो जलभरावःबीएसए
हाथरस। मच्छर जनित बीमारियों के खतरे के बीच बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने निर्देश जारी कर कहा है कि विद्यालय में जलभराव न हो और बच्चे पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर आएं। विद्यालयों में किसी भी प्रकार की गंदगी एकत्रित न हो। विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर आएं। बीएसए का दावा है कि विद्यार्थी पूरी आस्तीन की कमीज और पैंट पहनकर आ रहे हैं।