{"_id":"67071d7ce54f921f8702bbb4","slug":"fertilizer-was-distributed-to-many-committees-in-the-presence-of-police-hathras-news-c-56-1-sali1016-121320-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पुलिस की मौजूदगी में कई समितियों पर बंटा खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पुलिस की मौजूदगी में कई समितियों पर बंटा खाद
Thu, 10 Oct 2024 05:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
बिसावर सहकारी संघ पर खाद वितरण से पहले किसानों के आधार कार्ड पर खतौनी जांचते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Samvad
क्षेत्र की कई सहकारी समितियों और कृषक सेवा केंद्रों पर बुधवार को भी डीएपी खाद का वितरण किया गया। समिति सचिवों द्वारा शांतिपूर्वक खतौनी और आधार कार्ड के आधार पर किसानों को खाद का वितरण किया गया। इन समितियों पर पुलिस कर्मी भी तैनात रहे।
गांव नगला बीरवल, बिसावर, तसींगा, मई और सहपऊ की सहकारी समितियों पर डीएपी खाद लेने के लिए सुबह से ही किसानों की भीड़ लग गई। समिति संचालकों ने किसानों की कतार लगवाकर डीएपी खाद का वितरण शुरू कराया। काफी किसान आधार कार्ड के साथ ही अपनी खतौनी की नकल भी लेकर पहुंचे थे। केवल खतौनीधारक किसानों को ही खाद का वितरण किया गया।
एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि इन समितियों पर डीएपी खाद का वितरण शांतिपूर्वक किया गया है। जिले में डीएपी खाद पर्याप्त मात्रा में है। फिलहाल वही किसान डीएपी प्राप्त करें, जिन्हें आलू की फसल की बुवाई करनी है। गेहूं बोने वाले किसान बाद में भी डीएपी ले सकते हैं। उन्होंने किसानों से धैर्य रखकर समितियों से खाद लेने की अपील की है।