फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fermented water drains on the road , had stalled Dukandari

सड़क पर उफना नालों का पानी, दुकानदारी हुई ठप

Sat, 02 Apr 2016 11:55 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
सादाबाद। कस्बे की साफ सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है। शनिवार को कस्बे की सुभाष गली में काफी समय से नालों की सफाई न होने से सड़क पर गंदा पानी उफन आया। इससे राहगीरों व स्कूली बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। दुकानदारों की दुकानदारी भी ठप हो गई।
विज्ञापन


नगर पंचायत प्रशासन की अनदेखी से लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। चहुंओर फैली गंदगी से कस्बा नरक में तब्दील हुआ जा रहा है, जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नालों की साफ सफाई के लिए काफी समय से कोई अभियान नहीं चलाया गया है। कस्बे की साफ सफाई सिर्फ कागजों तक ही सिमट रही है। अब गर्मी का मौसम भी शुरू हो चुका है, ऐसे में लोगों में इस गंदगी से संक्रामक रोग पनपने की आशंका बढ़ गई है, लेकिन पंचायत प्रशासन इससे बेफिक्र बना हुआ है। शनिवार को सुभाष गली में नालों से उफने गंदे पानी से न सिर्फ राहगीर, वाहन चालक परेशान हुए, बल्कि दो स्कूलों के मासूम बच्चों को भी इस गंदे पानी से होकर शिक्षा के मंदिरों तक पहुंचना पड़ा। दुकानदारों की बिक्री भी ठप हो गई। इससे दुकानदारों में काफी आक्रोश दिखाई दिया। ईओ अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि जल्द ही नालों की साफ सफाई के लिए अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


- पूरे कस्बे की सफाई व्यवस्था बेहाल है, जिस मार्ग से सैकड़ों स्कूली बच्चे गुजरते हैं, उसी मार्ग को पंचायत ने नरक बना डाला है। - कृष्ण मुरारी मित्तल, सुभाष गली 
विज्ञापन
विज्ञापन

- नगर पंचायत की लापरवाही की वजह से आए दिन नाले उफन आते हैं। कई महीनों से नालों की सफाई ही नहीं हुई है। - अखिलेश बंसल, राहगीर 
- गर्मी आ गई हैं, लेकिन पंचायत के अधिकारी बेसुध हैं। गंदा पानी उफनने से उनकी दुकानदारी भी पूरे दिन ठप रही। - अजय गर्ग, दुकानदार 
- गर्मी भी आ गई हैं और नवरात्र भी शुरू होने वाले हैं, लेकिन अभी तक कस्बे की साफ सफाई व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। - प्रेम भारद्वाज, राहगीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed