फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Female clerk filed complaint of mental and physical abuse

हाथरस नगर पालिका: महिला लिपिक ने दी तहरीर, कुछ कर्मी कर रहे मानसिक एवं शारीरिक शोषण

Sun, 10 Mar 2024 08:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 10 Mar 2024 08:53 PM IST
सार

हाथरस नगर पालिका परिषद में तैनात एक महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि कार्यस्थल पर लगातार मानसिक एवं शारीरिक शोषण किया जा रहा है। अनर्गल बातें की जाती हैं। नगर पालिका परिषद कार्यालय से घर जाने पर पीछा किया जाता है। गंदी-गंदी फब्तियां कसी जाती हैं। 

विज्ञापन
Female clerk filed complaint of mental and physical abuse
हाथरस नगर पालिका - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस नगर पालिका परिषद में तैनात एक महिला कर्मचारी द्वारा कुछ पालिका कर्मचारियों सहित अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी है। पीड़िता ने कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि वह वर्तमान में पदोन्नति उपरांत द्वितीय श्रेणी लिपिक हैं। पीड़िता का कहना कि मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। 

विज्ञापन


तहरीर में कहा गया है कि आरोपी कर्मचारी द्वारा कार्यस्थल पर लगातार मानसिक एवं शारीरिक शोषण किया जा रहा है। अनर्गल बातें की जाती हैं, जिससे उनका नगर पालिका परिषद में कार्य करना मुश्किल हो गया है। लोक लज्जा वश अभी तक वह यह सब बर्दाश्त करती रहीं। नगर पालिका परिषद कार्यालय से घर जाने पर पीछा किया जाता है। गंदी-गंदी फब्तियां कसी जाती हैं। 
विज्ञापन


आरोपी कर्मचारी एक संगठित गिरोह बनाकर संचालित कर रहा है। इसमें नगर पालिका के तीन कर्मचारी व बाहरी व्यक्ति शामिल हैं। पीड़िता द्वारा इस संबंध में मुख्यमंत्री, अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग, अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को तहरीर की प्रतिलिपि भेजी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed