फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fell in love got married somewhere gave poison to lover in Etah girl friend absconded

Hathras News: प्यार हुआ, शादी कहीं और हो गई, एटा में प्रेमी को जहर दे प्रेमिका हुई फरार, चार के खिलाफ मुकदमा

Tue, 21 Mar 2023 09:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 21 Mar 2023 09:14 PM IST
सार

युवती को मामा ने बचपन में गोद लिया था। युवक और युवती में प्रेम संबंध थे और शादी करना चाहते थे लेकिन युवती के मामा और भाई राजी नहीं थे। उन्होंने युवती की शादी गांव बनैल में तय कर दी। इससे पहले दोनों पक्षों में बैठकर पंचायत भी हुई थी। इसके बाद युवक को उसका बड़ा अपने साथ पानीपत ले गया।

विज्ञापन
Fell in love got married somewhere gave poison to lover in Etah girl friend absconded
प्रेमी को दिया जहर - फोटो : सांकेतिक चित्र

विस्तार

हाथरस में थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव डंडेशरी निवासी अंकित की इलाज के दौरान मैनपुरी में मौत हुई थी। युवक को शहर के मोहल्ला नारायण नगर में प्रेमिका, उसके पति व भाइयों ने साजिश के तहत जहर दिया था। मामले में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

 
मृतक के चचेरे भाई शैलेश ने चित्रा, इसके पति हेमंत निवासी गांव बनैल थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर और भाई अमित व सनी निवासी नारायण नगर के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। तहेरे भाई अखिलेश सिंह ने बताया कि चित्रा की ननिहाल हमारे गांव में ही है। युवती को मामा ने बचपन में गोद लिया था। अंकित और चित्रा में प्रेम संबंध थे और शादी करना चाहते थे लेकिन चित्रा के मामा और भाई राजी नहीं थे। उन्होंने चित्रा की शादी गांव बनैल में तय कर दी। इससे पहले दोनों पक्षों में बैठकर पंचायत भी हुई थी। 
विज्ञापन


इसके बाद अंकित को उसका बड़ा भाई दीपक अपने साथ पानीपत ले गया। एक कंपनी में दोनों काम करने लगे। इधर, पांच जनवरी 2023 को युवती की शादी हेमंत के साथ हो गई। अंकित के पिता बृजभान सिंह ने बताया कि दोनों के अलग-अलग होने के बाद भी चित्रा के भाई रंजिश मानते चले आ रहे थे। 12 मार्च से लड़की ने बराबर फोन करके बेटे को बुलाया। वह 15 को घर और 16 मार्च को एटा आ गया। यहां नारायण नगर में चारों ने साजिश के तहत उसे जहर दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत में रह रहे दोस्त को किया था फोन
पिता ने बताया कि जब बेटे को जहर देने का पता चला तब पानीपत में रह रहे अंकित के दोस्त रीतेश को फोन किया। तब उसने अपनी बुआ के लड़के अमन को भेजा और वह अंकित को मैनपुरी लेकर गया। वहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। 17 मार्च की सुबह चार बजे उसकी मौत हो गई।


हाथरस के युवक को जहर देने की तहरीर आई है। उसके आधार पर प्रेमिका, उसके पति और भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। -सुधीर कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed