फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fed up with his wife's illness, an old man commits suicide

Hathras News: पत्नी की बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने की आत्महत्या

Wed, 03 Jan 2024 12:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 03 Jan 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fed up with his wife's illness, an old man commits suicide
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की विनोद विहार कॉलोनी में पत्नी की बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। वहां से उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन





67 वर्षीय विनोद कुमार गुप्ता पुत्र कन्हैयालाल विनोद विहार कॉलोनी में ही परचून की दुकान करते थे। परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब रहती थी। वह दवा आदि नहीं खाती थीं, जिससे विनोद कुमार परेशान रहते थे। मंगलवार को उन्होंने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन




परिजन आनन-फानन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन शव को लेकर घर चले गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed