{"_id":"6594560760190cbb350a02bb","slug":"fed-up-with-his-wife-illness-an-old-man-commits-suicide-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: पत्नी की तबीयत खराब, नहीं खाती थी दवा, परेशान होकर वृद्ध ने उठाया ऐसा कदम, सब रह गए दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: पत्नी की तबीयत खराब, नहीं खाती थी दवा, परेशान होकर वृद्ध ने उठाया ऐसा कदम, सब रह गए दंग
Wed, 03 Jan 2024 02:58 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 03 Jan 2024 02:58 AM IST
सार
67 वर्षीय विनोद कुमार गुप्ता पुत्र कन्हैयालाल विनोद विहार कॉलोनी में ही परचून की दुकान करते थे। परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब रहती थी। वह दवा आदि नहीं खाती थीं, जिससे विनोद कुमार परेशान रहते थे। उन्होंने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाथरस कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की विनोद विहार कॉलोनी में पत्नी की बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। वहां से उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
67 वर्षीय विनोद कुमार गुप्ता पुत्र कन्हैयालाल विनोद विहार कॉलोनी में ही परचून की दुकान करते थे। परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब रहती थी। वह दवा आदि नहीं खाती थीं, जिससे विनोद कुमार परेशान रहते थे। 2 जनवरी को उन्होंने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
परिजन आनन-फानन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन शव को लेकर घर चले गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन