फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   FCI accept wheat in old packet

पुराने बोरों में भरे गेहूं को स्वीकार करेगा एफसीआई

Tue, 21 Apr 2020 10:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
FCI accept wheat in old packet
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

गेहूं खरीद में बोरों की कमी आ रही है, इसलिए एफसीआई ने पुराने बोरों में भरे गेहूं को भी स्वीकार किया जाएगा। अब तक जिले के 54 क्रय केंद्रों पर करीब 16 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। सरकारी मशीनरी गेहूं खरीद के लक्ष्य को 15 जून तक पूरा करने की कवायद में जुटा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि शासन से जिले को 57 हजार नौ सौ एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है, जिसके सापेक्ष 54 क्रय केंद्रों की मदद से अब तक करीब 16 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। गेहूं खरीद में बोरों की कमी आड़े आ रही है। बीते दिनों अलीगढ़ से 90 गाठें आई थी, जिनको सभी क्रय केंद्रों पर पहुंचा दिया गया। अब गेहूं खरीद रफ्तार पकड़ रही है तो बोरों की कमी आ रही है। गेहूं खरीद में केंद्र प्रभारियों को राहत देेने के लिए एफसीआई ने राहत दी है। केंद्र प्रभारी बाजार से पुराने बोरो को खरीद का उसमें गेहूं भरकर एफसीआई पहुंचा सकते हैं, जिनको एफसीआई गोदाम में रखवा दिया जाएगा। डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है कि अब तक 16 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। बोरों की कमी के कारण दिक्कत हो रही है। एफसीआई ने पुराने बोरों में गेहूं स्वीकार करने की बात कही है। अब बाजार से केंद्र प्रभारी बोरों को खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed